फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two children crossing the road trodden by car.

सड़क पार कर रहे दो बच्चों को कार ने रौंदा

Mon, 28 Dec 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 28 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two children crossing the road trodden by car.
हाइवे समेत अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक व्यक्ति को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली से स्याना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने रविवार सुबह करीब 11 बजे गढ़-बुलंदशहर मार्ग किनारे स्थित ठेरा गांव के पास दो बच्चों को रौंद दिया। हादसे के समय दोनों बच्चे सौरभ और विवेक सड़क पार कर रहे थे।

दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही अलीगढ़ से दोनों बच्चे यहां रिश्तेदारी में आए थे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे हादसे में बदरखा मोड़ पर शनिवार रात करीब 11 बजे एक कार को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार हसरत, उनकी पत्नी रुखसाना, बेटा मोइन और चालक रमेश निवासी संभल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों लोग दिल्ली के शाहदरा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी तरह, तीसरे हादसे में शनिवार सुबह करीब 6 बजे पर्यटन विभाग के राही होटल के पास गजरौला जा रहे एक बाइक सवार को रोडवेज बस ने साइड मार दी। हादसे में बाइक सवार हरपाल और उनका चचेरा भाई योगेश निवासी बुलंदशहर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed