{"_id":"578144034f1c1be1697f99a1","slug":"ttarpur-bypass-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेरा थाना देहात, ततारपुर बाइपास प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेरा थाना देहात, ततारपुर बाइपास प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भड़के भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ सात दिवसीय अभियान के दौरान शनिवार को भी भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ततारपुर बाइपास पर देहात थाने का घेराव किया और तहसीलदार व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। आज भाजपा बाबूगढ़ थाने का घेराव करेगी।
विज्ञापन
शनिवार को भाजपा के नगराध्यक्ष मूलचंद त्यागी और बाबूगढ़ मंडल के अध्यक्ष पवन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ततारपुर बाइपास पर प्रदर्शन किया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है।
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ लूट, हत्याएं, बलात्कार व भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। धरना प्रदर्शन के बाद पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में देहात थाने पर पहुंचे, जहां तहसीलदार सुभाष सिंह और एसओ देहात दीक्षित त्यागी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा,
विज्ञापन
जिसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। तहसीलदार ने उचित माध्यम से ज्ञापन को राज्यपाल तक भेजवाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, विजयपाल आढ़ती,राजीव अग्रवाल, सुधीर कुमआर गोयल, पूर्व विधायक जयप्रकाश, सरोज सिंह, संजीव वर्मा, सतीश प्रधान।