{"_id":"5728ba4a4f1c1bb2775ccf2d","slug":"three-wheeler-and-car-collision-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रीव्हीलर और कार में टक्कर, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्रीव्हीलर और कार में टक्कर, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 03 May 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
बछलौता नहर पटरी पर हुई दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता नहर पटरी पर मंगलवार की दोपहर थ्रीव्हीलर और कार में आमने-सामने हुई टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एक युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद कार चालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बाबूगढ़ छावनी से मंगलवार की दोपहर एक थ्रीव्हीलर आठ सवारियां बैठाकर बीबीनगर जा रहा था।
विज्ञापन
बछलौता नहर पटरी के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार से टक्कर हो गई। आमने-सामने सामने हुई इस भिड़ंत में थ्रीव्हीलर पलट गया। इस दुर्घटना में थ्रीव्हीलर में सवार गांव भैसापुर निवासी वीर सिंह,
विज्ञापन
गांव हृदयपुर निवासी साबुद्दीन और शहजाद, गांव ढकौली निवासी जितेंद्र, गांव बरखापुर निवासी बिल्लू, बीबीनगर निवासी दो वर्षीय रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एंबुलेंस सेवा के प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी घायलों को पास के ही सीएचसी में भर्ती कराया,
जहां साबुद्दीन की हालत गंभीर देखकर मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कार चालक की तलाश कराई जा रही है।