फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Theft from motor tube.

दो गांवों के नलकूपों से आधा दर्जन मोटर चोरी

Mon, 30 Jan 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 30 Jan 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
Theft from motor tube.
आधा दर्जन मोटर चोरी - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर व बनखंडा के जंगल से चोरों ने रविवार की रात आधा दर्जन नलकूप से मोटर चोरी कर लिए। इसके विरोध में रसूलपुर के ग्रामीणों ने चार दिन में चोरी का खुलासा नहीं होने पर थाने पर धरने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पिछले करीब एक माह से क्षेत्र में मोटर चोरों का आतंक बढ़ गया है। पुलिस की गश्त के बाद भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।  रविवार रात चोरों ने रसूलपुर के जंगल से भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री,
विज्ञापन


अमरजीत व सुभाष के ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर लिए। वहीं दूसरी ओर बनखंड़ा के जंगल से अनिल त्यागी, वेदप्रकाश व राजेंद्र के ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर ले गए। सुबह के समय जंगल पहुंचने पर पीड़ित किसानों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ बाबूगढ़ यतेंद्र कुमार का कहना है चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed