{"_id":"58330e424f1c1bb404b3a1f9","slug":"the-young-man-tried-to-rape-11-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"11साल की बच्ची से युवक ने रेप का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11साल की बच्ची से युवक ने रेप का प्रयास किया
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 21 Nov 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े घर में घुसे युवक ने 11 साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। बच्ची के परिजनों ने आरोपी युवक को दबोचकर जमकर धुनाई की और उसको पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर 11 साल की बच्ची घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसके परिजन बाहर गए हुए थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस आया। उसने बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए रेप का प्रयास किया।
विज्ञापन
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग उस तरफ दौड़ पड़े । लोगों को आता देखकर युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर घर पहुंचे परिजनों को बच्ची ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने भी युवक की करतूत की जानकारी उनको दी। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने तलाशकर युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीणों के समझाने पर बच्ची के परिजन आरोपी को लेकर गढ़ कोतवाली पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर समरजीत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।