{"_id":"570d1d6f4f1c1be7054a6ab9","slug":"the-young-man-entered-and-caught-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में चोरी करने घुसा युवक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में चोरी करने घुसा युवक दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार में बंद मकान में चोरी करने घुसे एक युवक को लोगों ने दबोच कर पीटा। उसके दो साथी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला राजीव विहार निवासी ललित सोमवार की रात को घर का ताला लगाकर अपने भांजे के जन्मदिन पार्टी में पिलखुवा गया था। रात में करीब तीन बजे किसी ने ललित के मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर दिया।
विज्ञापन
ललित के पड़ोसी ने रात में देखा कि ललित के घर में लाइट जल रही है। उसे पता था कि ललित पिलखुवा गया है। इस पर तुरंत उसने आसपास के लोगों को फोन पर सूचना दी। इस सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और मकान की घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
जबकि दो युवक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपी ने मकान से जो समान चोरी किया था उसे भी पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मजीदपुरा निवासी शहनवाज है।