फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The young man body found in river.

काली नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 28 Sep 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 28 Sep 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
The young man body found in river.
मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

ततारपुर बाईपास के पास काली नदी से एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव बुरी तरह सड़ गल चुका है। संदेह है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना देहात व बाबूगढ़ पुलिस सीमा विवाद को लेकर काफी देर तक उलझी रही। मजे की बात यह कि सीमा विवाद सुलझाने के लिए लेखपाल तक को बुला लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि उच्च अधिकारियों के आदेश पर तीन घंटे बाद देहात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो पाई है। ततारपुर बाईपास के पास से गुजर रही काली नदी में बुधवार को एक 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव बुरी तरह सड़-गल चुका चुका था। सुबह ग्रामीणों की निगाह शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ व देहात पुलिस सीमा विवाद को लेकर तीन घंटे तक उलझी रही। हालात ऐसे बन गए कि हल्का तय करने के लिए तहसील से लेखपाल को भी बुलवाना पड़ा।

हालांकि, इससे पहले ही उच्च अधिकारियों के आदेश पर देहात थाना पुलिस शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि शव बुरी तरह गल चुका है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed