फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The two sides clashed at putting garbage.

कूड़ा डालने पर भिड़े दो पक्ष, पथराव, 10 घायल

Wed, 28 Dec 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 28 Dec 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed at putting garbage.
कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ - फोटो : अमर उजाला

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत ट्याला गांव में घर के पास कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान दस से अधिक लोग घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार को ट्याला गांव निवासी महबूब के मकान के पास गांव के ही रहीसुद्दीन के परिवार की एक बच्ची ने कूड़ा डाल दिया। इसका महबूब ने विरोध किया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने हो गए। इसी बीच पथराव भी शुरू हो गया। पथराव से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रहीसुद्दीन व उसके परिवार के निजामुद्दीन, रिजवान, फिरोज, शाहरुख घायल हो गए। जबकि महबूब, नुसरत, मुसाहिब, शाहनवाज व आबे जहां घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल हुए निजामुद्दीन को हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।


दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हंगामे को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया कर दिया गया है।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed