फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The two houses thousands of stolen goods.

दो मकानों से हजारों का माल चोरी

Fri, 10 Feb 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 10 Feb 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
The two houses thousands of stolen goods.
चोरी - फोटो : अमर उजाला

थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली में चोर दो मकानों पर धावा बोलकर घरेलू सामान समेत हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात गांव सबली निवासी संजीव परिवार के साथ मकान में सो रहा था। तभी चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोर वहां से रसोई में रखा एक सिलेंडर चोरी कर ले गए। उसके बाद चोर गांव में ही थोड़ी दूर स्थित विनोद त्यागी के मकान में दीवार कूदकर घुस गए।
विज्ञापन


चोर वहां से 15 हजार 600 रुपये और सिलेंडर ले गए। इसी बीच आवाज होने पर घर के लोग जाग गए। विनोद व उसके पुत्र सचिन ने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो महीने से गांव में कई घरों से सिलेंडर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।


प्रदर्शन करने वालों में सचिन त्यागी, विवेक त्यागी, संजय सिंह, सोनू, विपिन गौतम, नवीन त्यागी, रियाजुद्दीन, राजपाल, अनुज त्यागी, बबली प्रजापति शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed