फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The police picked four crooks.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाश दबोचे

Tue, 22 Nov 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 22 Nov 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
The police picked four crooks.
पुलिस ने चार बदमाश दबोचे - फोटो : अमर उजाला

पिलखुवा पुलिस ने एचपीडीए चौराहे पर लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दो बाइक, दो तमंचे व नगदी बरामद हुए है।

विज्ञापन


पकडे़ गए गिरोह के सरगना पर डीआईजी ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। एसपी अलंकृता सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पिलखुवा पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन


तभी सूचना मिली की दो बाइकों पर सवार चार बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने पिलखुवा के औद्योगिक क्षेत्र में एचपीडीए चौराहे पर बदमाशों को आते देखकर घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने घेरकर चारों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल निवासी खैराबाद पिलखुवा, गौरव, विपिन व अनुज निवासी गांव शाहपुर फगौता पिलखुवा बताया है।


पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे व दो हजार रुपये की नगदी बरामद की है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में राहुल मुख्य आरोपी है। वह डेढ़ महीने पूर्व फाइनेंस कर्मी से 77 हजार रुपये की लूट व तीन माह पूर्व सिंभावली में कार लूट सहित एक अन्य मामले में वांछित चल रहा था।

उस पर डीआईजी ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। एसपी ने बताया कि बदमाशों से बरामद बाइक दिल्ली व गाजियाबाद क्षेत्र से चुराई हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed