{"_id":"5745d0944f1c1b7562690ed5","slug":"the-old-woman-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े तमंचे की नोंक पर वृद्धा को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े तमंचे की नोंक पर वृद्धा को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 25 May 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की शिवपुरी कालोनी में बुधवार को दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने तमंचे की नोक पर एक वृद्धा के गले से सोने की चेन, पैंडल और कुंडल लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
शिवपुरी निवासी जयभगवान की पत्नी नंदा रानी (65) रेलवे रोड पर दांतों का उपचार कराकर करीब एक बजे रिक्शे से घर लौट रही थीं। शक्ति डेरी के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोककर तमंचा दिखाकर वृद्धा के गले में पड़ी सोने की चेन,
विज्ञापन
एक पैंडल और एक कान का कुंडल लूट लिया जबकि दूसरे कान का कुंडल छीना झपटी में वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। वृद्धा के शोर मचाने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
परिजन वृद्धा को लेकर चौकी पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उन्हें बदमाशों की तलाश करने का आश्वासन देकर टरका दिया। सीओ विशाल यादव का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।