फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The names of the deceased farmers bogus loans.

दिवंगत किसानों के नाम फर्जी लोन मामले में बैठी जांच

Wed, 11 May 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 11 May 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
The names of the deceased farmers bogus loans.
क्राइम - फोटो : demo pic

शुगर मिल कर्मियों और बैंक अफसरों की मिलीभगत से दिवंगत किसानों के नाम पर निकाले गए फर्जी लोन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले पर जांच बैठा दी है। जांच का जिम्मा जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा है।

विज्ञापन


सिंभावली के गांव लिसड़ी के दिवंगतों सहित कई किसानों के नाम पर लाखों के लोन को फर्जी तरीके से निकालने का मामला पिछले सात जून में सामने आया, जब बैंक शाखा ने कर्ज वसूली का नोटिस किसानों को जारी किया।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े की भनक लगने पर किसानों ने जमकर हंगामा काटा। थाने में तहरीर देने के बावजूद साजिश में शामिल किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। सामाजिक संगठन मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय सचिव पंकज लोधी राजपूत इसकी शिकायत सीएम को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित शिकायत में उन्होंने शुगर मिल प्रबंधन और बैंक अफसरों की मिलीभगत से हुए फर्जीवाड़े की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने जांच का जिम्मा जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप को सौंपा है।

जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप का कहना है कि मामले की जांच में किसानों के बयान दर्ज करने के साथ बैठक के एलडीएम से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed