{"_id":"5787b12d4f1c1b7d5f13db70","slug":"the-mastermind-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चलवाने का मास्टर माइंड गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चलवाने का मास्टर माइंड गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने सिंभावली और स्वॉट टीम को दिया इनाम
- फोटो : अमर उजाला
पिछले माह दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चलवाने के मास्टरमाइंड को थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने साहिबाबाद से दबोच लिया है। इस मामले में पुलिस दो शूटरों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने गुडवर्क करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल 2016 को सिंभावली निवासी इमरान पुत्र मकसूद अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था।
विज्ञापन
तभी शाम करीब सात बजे बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। मुकदमे की विवेचना के दौरान पांच बदमाशों के नाम सामने आए थे। उनमें से पुलिस ने दो शूटर अंकित निवासी नगला कटक थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर, सुमित निवासी उदयपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
जबकि लताफत निवासी टोडरपुर थाना सिंभावली और इकरार फौजी फरार थे। इनमें से लताफत पूरी घटनाक्रम का मास्टरमाइंड था। बुधवार रात सिंभावली एसओ नरेंद्र कुमार शर्मा और स्वॉट टीम के प्रभारी संजय त्यागी को सूचना मिली कि लताफत साहिबाबाद जिला गाजियाबाद में छिपा हुआ है।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी लताफत ने बताया कि बीडीसी चुनाव जीतकर वह सिंभावली ब्लॉक प्रमुख के लिए चुनाव लड़ा था। बीडीसी की वोटों की खरीद-फरोख्त में इमरान द्वारा 20 लाख रुपये ले लिए गए थे।
लेकिन इमरान ने न तो वोट दिया और न ही किसी का वोट दिलाया। बाद में पैसे भी वापस नहीं किए। इस कारण वह ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हार गया था। इसलिए उसने इकरार फौजी व वसीम की मदद से दो शूटरों को एक लाख रुपये देकर इमरान पर गोली चलवाई थी।
पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए लताफत ने हाईकोर्ट की भी शरण ली थी। लेकिन कोर्ट ने साक्ष्य नहीं मिलने पर उसकी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। पुलिस लताफत के घर की कुर्की भी कर चुकी है।