{"_id":"58a8601f4f1c1b931ad8571e","slug":"the-city-police-stations-have-been-shut-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी हैं शहर की पुलिस चौकियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद पड़ी हैं शहर की पुलिस चौकियां
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 18 Feb 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पुलिस अन्य जिलों में चल रहे चुनाव की ड्यूटी में लगी हुई है, जिसके चलते शहर की कई पुलिस चौकियां बंद हैं। इन चौकियों पर अमूमन ताले लटके रहते हैं। चुनावी दौर में शहर में दो लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। 11 फरवरी को जिले की तीन विधानसभा सीट पर चुनाव हुआ था, जिसके बाद जिले की पुलिस फोर्स प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाले चुनाव को संपन्न कराने के लिए चली गई।
विज्ञापन
ऐसे में कोतवाली या थानों में प्रभारी के अलावा चंद पुलिसकर्मी ही बचे हुए हैं। चौकियों पर तैनात चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगने के चलते इन चौकियों पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन
जबकि, शहरी क्षेत्र में लूट या झपटमारी जैसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की बेहद जरूरत रहती है, लेकिन चौकियों के बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ रही है। उधर, अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का दावा कर रहे हैं।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। उसके बाद भी पुलिस को सतर्कता से ड्यूटी करने की हिदायत दी गई है। जनता की सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक महीने पूर्व मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में ऊर्जा निगम के कैशियर को गोली मारकर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये लूटे थे। जबकि चार दिन पूर्व शिवपुरी में टायर व्यापारी से स्कूटी लूट हुई थी। इसके अलावा कई अन्य घटनाएं भी हो चुकी हैं।