{"_id":"57a20a334f1c1bc3762b98c8","slug":"the-body-of-a-pregnant-woman-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":" गर्भवती महिला का पंखे से लटका मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला का पंखे से लटका मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 03 Aug 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला का शव पंखे से लटका मिला
- फोटो : अमर उजाला
नगर के कासमपुरा मोहल्ला में मंगलवार रात एक गर्भवती महिला का शव पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की सूचना पर ससुराल पहुंचे मायके वालों ने खूब हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के मुनकंदगढ़ी मोहल्ला निवासी उमराव सिंह की पुत्री राजकुमारी का विवाह ढाई साल पहले नगर के कासमपुरा मोहल्ला निवासी संजय से हुआ था।
विज्ञापन
संजय गृहस्थी करता है। एक बच्चे की मां राजकुमारी फिलहाल गर्भवती थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बुलेट गाड़ी और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन
बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे राजकुमारी का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों की चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और मायके वालों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग कासमपुरा पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों के हंगामा की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझाकर परिजनों को शांत कराया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर पति संजय, सास इंद्रवती और ननद कुक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।