फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth falls into drain under construction; pulled out with the help of a rope

Etawah News: निर्माणाधीन नाले में गिरा युवक, रस्से के सहारे निकाला बाहर

Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth falls into drain under construction; pulled out with the help of a rope
जसवंतनगर। फक्कड़पुरा मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर हाईवे किनारे निर्माणाधीन करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरकर एक युवक हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय युवकों ने रस्से की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मदद मिलने से युवक की जान बच गई।
विज्ञापन


मोहल्ले में हाईवे किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते नाला खुला पड़ा है, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग कराई गई है। इसी दौरान युवक नाले में गिर गया। उसे गिरता देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और रस्से के सहारे उसे बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजीव, बिल्लू, बबलू, सूरज, असलम, इस्माइल, राजा, फारुख और मयंक आदि ने बताया कि खुले नाले के कारण राहगीरों की जान जोखिम में है। रात में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगवाने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed