फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Getting in touch with a village youth proved costly for Sher Ali

Ayodhya News: गांव के युवक से संपर्क करना शेर अली को पड़ा भारी

Fri, 30 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Getting in touch with a village youth proved costly for Sher Ali
अयोध्या। करीब नौ महीने तक पुलिस और जांच टीम को चकमा देकर फरार चल रहे शेर अली की गिरफ्तारी में उसके गांव के ही एक व्यक्ति का संपर्क अहम कड़ी साबित हुआ। पुलिस ने उसे दिल्ली के मायापुरी क्षेत्र स्थित बी-ब्लॉक की खजान बस्ती से गिरफ्तार किया। शेर अली सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के अमरेमऊ गांव का है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पुणे से निकलने के बाद शेर अली दिल्ली पहुंचा था। यहां आने के बाद वह अपने गांव के आसपास के एक युवक के संपर्क में आया। उसके साथ करीब एक दिन रुकने के बाद उसने दिल्ली में रहने के लिए कमरा दिलाने की बात कही। इसके बाद शेर अली वहां रंगाई-पुताई का काम करने लगा।
विज्ञापन

इसी आधार पर जांच टीम ने गांव में पूछताछ करने के बाद कई बार दिल्ली में दबिश दी, लेकिन उस समय वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। काफी प्रयासों के बाद गांव के ही एक व्यक्ति से पुलिस को शेर अली के दिल्ली में मौजूद होने की जानकारी मिली। इस इनपुट के आधार पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी याद थे 25 से अधिक नंबर
करीब नौ महीने तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के बावजूद शेर अली को 25 से अधिक मोबाइल नंबर याद थे। पुलिस ने पूछताछ के दौरान इसे भी अहम बिंदु माना है। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे लेकर वापस लौट आई। अब उससे फरारी के दौरान बनाए गए संपर्कों और ठिकानों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा रही है। वहीं, गोलू अग्रहरि का नौ महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed