फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two inter-state criminals arrested with illegal weapons

Gurugram News: दो अंतरराज्यीय बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two inter-state criminals arrested with illegal weapons
बुआ के बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए खरीदा था, गिरोह में दूसरे आरोपी को जोड़ा था
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद
एक आरोपी पर गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी और दिल्ली में हत्या, लूट सहित 8 मामले दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों और एक कार के साथ दो अंतरराज्यीय बदमाशों को बृहस्पतिवार को सेक्टर-112 बजघेड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान सोनीपत के जाटी कलां निवासी दीपक (27) और नांगल कलां निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। दीपक पर गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी और दिल्ली में हत्या, लूट सहित आठ जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसीपी क्राइम इंदीवर सिंह ने बताया कि आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी दीपक वर्ष 2019 से 2025 तक हत्या और अन्य आपराधिक मामलों में जेल में बंद था। दिसंबर 2025 में दीपक हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना खुद का गिरोह बनाने की योजना बनाई। उसने अपने गांव के पास के राहुल सहित कुछ साथियों को अपने गिरोह में शामिल किया। दीपक पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, फिरौती के लिए अपहरण और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत आठ अभियोग दर्ज हैं। ये मामले गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी और दिल्ली में अंकित हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से 3 लाख में खरीदे थे हथियार

दीपक ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से 3 लाख रुपये में ये हथियार खरीदे थे। हथियारों का एक मकसद उन लोगों पर हमला करना था जिनसे उसे पैसे वापस नहीं मिले थे। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2015 में सोनीपत में हुई अपनी बुआ के लड़के की हत्या का बदला लेना भी उसका इरादा था। वर्ष 2018 में दीपक ने अपने ही गांव के सतबीर नामक व्यक्ति की हत्या की थी। सतबीर की हत्या के बाद उसके लड़कों से दीपक की दुश्मनी थी। सतबीर की हत्या का बदला लिए जाने के अंदेशे के कारण भी दीपक को हथियारों की जरूरत थी। पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि दीपक ने द्वारका, दिल्ली में हुई छीना-झपटी/लूट की एक वारदात के मुख्य आरोपी को भी हथियार मुहैया कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed