फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out following collision between two trucks; young man burns to death inside the cabin

Gurugram News: दो ट्रकों की भिड़ंत में लगी आग, केबिन में जलकर युवक की मौत

Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out following collision between two trucks; young man burns to death inside the cabin
दो अन्य युवकों ने बाहर निकलकर अपने आप को बचाया, राजस्थान के जिला कोटपुतली का था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राठीवास और बिलासपुर फ्लाईओवर के बीच शुक्रवार को गुरुग्राम की तरफ आ रहे दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पीछे से टकराए ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग अचानक से इतनी तेजी से फैली कि केबिन में फंसा युवक बाहर ही नहीं आ सका और उसकी जलकर मौत हो गई। वहीं ट्रक में मौजूद चालक और एक अन्य युवक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपने आप को बचाया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान राजस्थान के जिला कोटपूतली बहरोड निवासी योगेश के रूप में हुई है।


शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे राजस्थान की तरफ से आ रहे रोड़ी मिक्सर ट्रक का गुरुग्राम की तरफ जा रहा था। उससे थोड़ी आगे दूसरा ट्रक चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी मिक्सर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर लगते ही रोड़ी मिक्सर ट्रक में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। हादसे के दौरान रोड़ी मिक्सर ट्रक में तीन लोग सवार थे। आग पकड़ते देख चालक और उसका एक साथी तो किसी तरह केबिन से बाहर कूदने में सफल रहे, लेकिन केबिन में बैठा योगेश अंदर ही फंसा रह गया। हादसे को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और योगेश की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed