फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The accident occurred when the vehicle back.

पिकअप वाहन बैक करते समय हुआ हादसा

Thu, 14 Apr 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 14 Apr 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
The accident occurred when the vehicle back.
पिकअप वाहन बैक करते समय बहन-भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली तहसील क्षेत्र के राजपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह पिकअप वाहन बैक करते समय मासूम भाई-बहन की कुचलकर मौत हो गई। दो बच्चे वहां खेल रहे थे और गाड़ी व दीवार के बीच में आ गए थे। दो बच्चे सगे भाइयों के हैं।

विज्ञापन


परिवार ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही दोनों बच्चों को सुपुर्द ए खाक कर दिया। राजपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गांव का ही शकील अहमद पिकअप वाहन को सिंभावली ले जाने के लिए स्टार्ट कर रहा था। उसने मुख्य रास्ते पर आने के लिए गाड़ी को बैक किया।
विज्ञापन


इस दौरान वकील खां की पांच वर्षीय बेटी निदा और उसके छोटे भाई शामित खां का चार वर्षीय बेटा मोहम्मद जैद घर के पास खाली पड़े प्लाट में खेल रहे थे। गाड़ी बैक होती देखकर वे दीवार के पास जाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक शकील ने पीछे देखे बिना गाड़ी बैक की और दीवार व गाड़ी के बीच में दोनों बच्चे दब गए। बच्चों की चीखें सुनकर परिजन और ग्रामीण उन्हें हापुड़ के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

निदा और जैद की दर्दनाक मौत से दोनों परिवार बेहाल हो उठे। उन्होंने चालक शकील के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं और शवों का पोस्टमार्टम कराकर कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।

दीवार और गाड़ी के बीच के दबते ही चालक शकील अहमद पिकअप वाहन लेकर भाग गया, लेकिन बच्चों की मौत की सूचना मिलने और परिवार में कोहराम मचने पर वह मौके पर आ गया। गाड़ी बैक करते समय अगर कोई और साथ में होता तो बच्चों के साथ हादसा न होता।


ऐसे किसी हादसे की सूचना थाने पर नहीं आई है। मृत बच्चों के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो अवश्य ही आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एसपी दूबे, डीएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed