{"_id":"583489bc4f1c1b242413b424","slug":"teenager-tried-rape-incident-village-remains-tense","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप की कोशिश की घटना से गांव में तनाव बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप की कोशिश की घटना से गांव में तनाव बरकरार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
तनाव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश करने की घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। सोमवार रात किशोरी के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने 6 लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
बता दें कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर 11 साल की किशोरी को घर में अकेला देख एक पड़ोसी युवक घर में घुस आया था, जो अश्लील हरकतें करते हुए किशोरी के साथ रेप की कोशिश करने लगा था।
विज्ञापन
किशोरी का शोर सुनकर आए लोगों को देख आरोपी मौके से भाग निकला था। इस घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है, क्योंकि किशोरी और परिजन अलग अलग जाति से संबंधित हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते किशोरी के परिजन और ग्रामीणों ने सोमवार रात में आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। जिसकी खबर मिलते ही गांव में पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे रमेश, शेखर, मनोज, अमित, सतीश, ऋषि को रंगे हाथों दबोच लिया और कोतवाली ले आई।
अन्य दर्जनों लोग कम पुलिस बल के चलते फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि उसके घर पर पथराव करने वाले आरोपियों केे खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।