फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager sexually abused.

शादी के झांसा देकर किशोरी का यौन उत्पीड़न

Mon, 11 Apr 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 11 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Teenager sexually abused.
रेप - फोटो : DEMO Pics

शादी का झांसा देकर एक युवक किशोर का पांच माह तक यौन उत्पीड़न करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक ने उस पर गर्भ गिराने का दबाव बनाया। इसी दौरान प्रेमी की शादी तय होने सूचना मिलते ही किशोरी के सब्र का बांध टूट गया और उसने आपबीत परिजनों को बताई।

विज्ञापन


सोमवार को किशोरी की पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ब्रजघाट गंगानगरी में किशोरी के पड़ोस में सुमित नाम का युवक रहता है।

आरोप है कि सुमित ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका पांच माह तक यौन शोषण किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब किशोरी ने सुमित शादी का दबाव बनाया तो उसने पहले गर्भ गिराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किशोरी को सूचना लगी कि सुमित की शादी जनपद बुलंदशहर में तय हो गई है और 26 अप्रैल को बारात भी जानी है। इस पर किशोरी ने अपने परिजनों को सारी बात बता दी। पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। विवेचना में सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शादी का झांसा देकर किशोरी के यौन शोषण और उसके गर्भवती होने का भंडाफोड़ होते ही बिरादरी के लोगों ने पंचायत की। इसमें दोनों पक्षों को बुलाया गया। युवक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया।


जबकि पीड़ित किशोरी और उसके परिजन शादी कराने की जिद पर अड़े रहे। इसके चलते पंचायत कोई भी निर्णय नहीं ले पाई। इसके बाद पीड़ित किशोरी अपने पिता को साथ लेकर कोतवाली में पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed