{"_id":"58b6e1974f1c1b3f06831a83","slug":"teenager-raped-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया रेप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 01 Mar 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को घर में अकेली देखकर दीवार फांदकर घुसे युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में निवासी व्यक्ति मंगलवार रात अपनी पत्नी और बेटे को साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। ऐसे में उसकी 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर में जा घुसा।
विज्ञापन
उसने किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार किया और धमकी देता हुआ भाग गया। सुबह को समारोह से लौटने के बाद किशोरी ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आरोपी को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि अभी मामले की जानकारी नहीं है।