फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager dead in road accident

सड़क हादसे में किशोर की मौत, दो घायल

Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager dead in road accident
कैंटर ने मारी कार को टक्कर - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में बस चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के गांव वैट निवासी साबिर अपने 13 वर्षीय बेटे दानिश के साथ बृहस्पतिवार शाम सिखैड़ा से साइकिल से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा तो दिल्ली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल पर पीछे बैठा दानिश सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आननफानन में स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसओ विजय बहादुर ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र में गांव डहरा कुटी के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसस मय बस खाली थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं एक अन्य घटना में लुहारी निवासी मनोज बुधवार शाम बाइक से गांव वापस लौट रहा था। सदरपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वाहनों की भिड़ंत में सात लोग घायल
घने कोहरे में अलग-अलग स्थानों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में जीजा-साली सहित सात लोग घायल हो गए। अमरोहा जनपद के रजबपुर क्षेत्र में रहने वाला कांति प्रसाद अपने ममेरे भाई की बेटी की शादी में शामिल होकर दिल्ली के शहादरा से लौट रहे थे। बुधवार रात करीब दस बजे अल्लाबख्शपुर गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर पीछे से जा रही केंटर ने उसकी कार को साइड मार दी।

हादसे में कांति प्रसाद और उनकी साली अंजू घायल हो गई। जनपद बुलंदशहर के स्याना कस्बा निवासी सुभाष अपने पड़ोसी रविंद्र के साथ मेरठ के किठौर कस्बे से लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 8 बजे गढ़-स्याना रोड पर सालारपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे एक जंगली जानवर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह दोनों घायल हो गए।

तीसरी घटना स्याना चौपला पर हुई। यहां बुधवार रात करीब 11 बजे गढ़-चौपला से होकर बुलंदशहर के कस्बा जहांगीराबाद को जा रही इंडिका कार को हाईवे पर डग्गामार बस ने साइड मार दी। इससे नीरज और उसका पड़ोसी वेदू घायल हो गए।


चौथी घटना सिंभावली के बक्सर फ्लाई ओवर पर हुई।  यहां शादी समारोह से लौट रही कार को गन्ने के ट्रक ने साइड मार दी। हादसे में कार सवार अनिल और चालक विवेक निवासी पिलखुवा घायल हो गए। चिकित्सकों ने वेदू को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed