फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   teasing with woman, beaten son.

महिला से छेड़छाड़, बेटे को पीटा

Sun, 31 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 31 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
teasing with woman, beaten son.
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने बेटे के साथ रह रही एक महिला के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे पुत्र को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। महिला ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह 29 जनवरी की रात अपने पुत्र के साथ मकान में सो रही थी। रात में उसके दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी।


उसने दरवाजा खोला तो गांव के ही छह लोग उसके घर में घुस आए। जिन्होंने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी और विरोध
करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए।

दबंगों की हरकत को देखकर महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर बचाने बेटा पहुंचा तो दबंगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

पीड़िता ने मामले में छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। रविवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed