{"_id":"7f17931185d92d8bb5831ba11adc2ca6","slug":"suported-to-winning-candidate-kicked-to-pregnant-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी प्रत्याशी का दिया साथ्ा, गर्भवती के पेट में मारी लात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजयी प्रत्याशी का दिया साथ्ा, गर्भवती के पेट में मारी लात
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर गांव में विजयी प्रत्याशी का साथ देने पर कुछ लोगों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और बचाव में आई गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी।
इससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। वहां पुलिस कार्रवाई के डर से इलाज न करने पर गुस्साए दलित समाज के लोगों ने अस्पताल में ही हंगामा किया।
बाद मेें महिला को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। श्यामपुर गांव निवासी जोनी ने प्रधानी के चुनाव में विजयी प्रत्याशी का साथ दिया था।
विज्ञापन
इससे खफा होकर कुछ लोग जोनी से रंजिश रखते हैं। मंगलवार रात दबंग जोनी के घर में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जोनी ने विरोध किया तो उससे मारपीट की।
आठ माह की गर्भवती जोनी पत्नी निशा उसे बचाने आई तो दबंगों ने उसके पेट पर लात मार दी। निशा वहीं बेहोश हो गई। घटना से दलितों में आक्रोश हो गया।
परिजन महिला को सीएचसी लेकर गए। उधर, गांव में पुलिस पहुंची और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जोनी ने बताया कि निशा का सरकारी डॉक्टरों ने उपचार करने से मना कर दिया, क्योंकि वह पहले पुलिस थाने की पर्ची मांग रहे थे।
इससे गुस्साए दलित समाज के लोगों ने अस्पताल में ही प्रदर्शन कर दिया। बाद में महिला को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव श्यामपुर के जोनी की तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। - विनोद कुमार पांडेय, एसओ देहात