{"_id":"28fcd768f8787a68ca506c393b32144a","slug":"student-beaten-unconscious-by-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा बेहोश
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी में इंफेक्शन के चलते एक सप्ताह की अनुपस्थिति के बाद मोदीनगर रोड स्थित एक मिशनरी स्कूल पहुंची छात्रा को प्रिंसिपल ने जमकर पीटा। पिटाई से छात्रा बेहोश हो गई। बचाव में आई दूसरी छात्रा को भी प्रिंसिपल ने थप्पड़ जड़ दिए।
स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। नगर के मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी निवासी एक छात्रा मोदीनगर रोड के एक मिशनरी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है।
किडनी में इंफेक्शन के चलते वह एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रही थी। उपचार के बाद छात्रा सोमवार को स्कूल पहुंची।
आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा को स्कूल न आने पर अपने कक्ष में बुलाया और पूछताछ के बाद पीटना शुरू कर दिया।
बचाव में आई दस्तोई निवासी दूसरी छात्रा को भी प्रधानाचार्य ने नहीं बख्शा। दोनों छात्राओं की इससे पहले कक्षा में भी पिटाई करने का आरोप है।
हालांकि बेहोश छात्रा को किसी तरह पानी पिलाकर होश में लाया गया। छुट्टी होने पर छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पीटने की जानकारी दी।
घटना से गुस्साए दोनों छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्य अपनी गलती नहीं मान रहे थे। उल्टा परिजनों को भी धमका रहे थे। इस पर उन्होंने केशव नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अभिभावकों पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करा दिया।