{"_id":"57b7082c4f1c1b73156eae6f","slug":"stepfather-raped-his-minor-daughter-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले बाप ने दो महीने तक नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले बाप ने दो महीने तक नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 19 Aug 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने नौ वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दो माह तक रेप किया। परेशान बच्ची ने इसकी शुक्रवार को इसकी जानकारी आसपास की महिलाओं को दी। महिलाओं के बीच पिता की करतूत का भेद खुला तो गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने कोतवाली में आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बच्ची की डाक्टरी कराने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार सुबह एक गांव में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची पड़ोसियों के पास पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान उसने अपने सौतेले पिता के करतूत महिलाओं को बताई तो वह दंग रह गई। कुछ ही देर में लोगों तक घटना पहुंची और गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि आरोपी पिता थाना बाबूगढ़ के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह तीन महीने पहले यहां आकर रहने लगा था। जानकारी में आया था कि कुछ साल पहले आरोपी ने चार बच्चों की एक महिला के साथ शादी कर ली थी। वह बच्चों के साथ कई साल तक उसके साथ रही थी। कुछ दिन पूर्व वह अपने बच्चों को इसके पास छोड़कर कहीं और चली गई।
नौ वर्षीय बच्ची का आरोप है कि उसकी मां के चले जाने के बाद से वह उसको हवस का शिकार बना रहा है। मुंह खोलने पर हत्या की धमकी देता है। सौतेली बेटी के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आने के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गांव के ग्रामीण चाहते हैं कि ऐसी हरकत करने वाले दरिंदे पिता को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। वास्तविकता जानकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जाएगा।