फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speed claimed seven lives, including three students.

रफ्तार ने ली तीन स्टूडेंट समेत सात की जान

Tue, 12 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा Updated Tue, 12 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Speed claimed seven lives, including three students.
तेज रफ्तार लग्जरी कार ने पहले दो बाइकों में टक्कर मारी फिर पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को रौंद दिया। इस हादसे में तीन स्टूडेंट समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो स्टूडेंट जख्मी हो गए।
विज्ञापन


हादसा एनएच-24 पर मसूरी में नंदराम होटल के पास सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे हुआ। कार और बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा।

एसओ मसूरी ने बताया कि स्कार्पियो कार में डासना स्थित इंमेंटेक इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स मयंक यादव (18) निवासी सरफाबाद नोएडा, साक्षी शर्मा (18), दिव्या निवासी शास्त्रीनगर, रोहित और कपिल निवासी बम्हैटा सवार थे।
विज्ञापन


रोहित ने नई कार ली थी, जिसकी पिलखुवा के एक होटल में पार्टी कर लौट रहे थे। कार रोहित चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार की टक्कर आगे जा रही दो बाइकों में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। एक बाइक पर भोपाल सिंह चौहान (45) और उनकी पत्नी सुनीता (40) निवासी बागड़पुर ब्रजघाट थे जबकि दूसरी पर टीटू (30) निवासी उबारपुर हाफिजपुर और सुशील (25) निवासी छावनी बाबूगढ़ सवार थे।


चारों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कार में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। कार के भी परखच्चे उड़ गए, कार सवार स्टूडेंट मयंक, साक्षी और कपिल की भी मौत हो गई, जबकि दिव्या और रोहित की हालत गंभीर है।

उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में भोपाल के साले महेंद्र निवासी विजयनगर ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed