फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Son of former Inspector beaten.

हापुड़ के पूर्व इंस्पेक्टर के पुत्र को पीटा

Wed, 11 May 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 11 May 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Son of former Inspector beaten.
कारों में सवार युवकों ने जमकर मारपीट की - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली के पूर्व इंस्पेक्टर के पुत्र के साथ बुधवार की शाम मेरठ रोड तिराहे पर लाल बत्ती लगी कारों में सवार युवकों ने जमकर मारपीट की। बीच बचाव करने पर इंस्पेक्टर पुत्र के दोस्त के साथ भी हाथापाई की।

विज्ञापन


इस बीच भीड़ जुटती देख कार सवार युवक बुलंदशहर की ओर भाग गए। पुलिस ने कार सवार युवकों की धर पकड़ के लिए वायरलेस से संदेश प्रसारित कराया, पर नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन


कोतवाली हापुड़ नगर के  इंस्पेक्टर रहे राजेंद्र सिंह यादव का छोटा पुत्र आशीष बुधवार को अपने दोस्त रोबिन के साथ होंडा सिटी कार से मेरठ से हापुड़ आ रहा था। मेरठ तिराहे पर गुरुद्वारे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही लाल बत्ती लगी फॉरच्यूनर, सफारी और स्कार्पियो कार सवार युवकों ने हूटर बजाकर साइड मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि जैसे ही आशीष ने अपनी कार साइड में लगाने का प्रयास किया, तीनों गाड़ियों से 20-25 युवक उतरे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे मेरठ तिराहे पर जाम लग गया। मजे की बात यह रही कि तिराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी तमाशा देखते रहे।


इस बीच वहां आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, यह देख कार सवार सभी युवक बुलंदशहर की ओर भाग गए। इसके बाद आशीष ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताए गए कारों के नंबर को कंट्रोल रूम के माध्यम से वायरलेस कराकर तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर, इस संबंध में सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed