{"_id":"581e27004f1c1b8c3c436484","slug":"smooth-e-rickshaw-driver-stabbed-miscreants-threw-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को चाकुओं से गोदा-तेजाब डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को चाकुओं से गोदा-तेजाब डाला
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एचपीडीए के पास ई-रिक्शा सवार तीन बदमाशों ने चालक को चाकुओं से गोदकर उस पर तेजाब डाल दिया और सात हजार रुपये लूटकर भाग गए। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को ई-रिक्शा समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन
जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल चालक को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर कलां निवासी दिव्यांग असलम ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन
वह शनिवार सुबह घर से हापुड़ ई-रिक्शा लेकर निकला था। दोपहर के समय वह मेरठ तिराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार करने लगा। तभी तीन युवकों ने उससे दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार चलने की बात कही और वह रुपये तय कर ई-रिक्शे में बैठ गए।
विज्ञापन
जैसे ही वह दिल्ली रोड पर एचपीडीए के पास पहुंचा तो बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर उसके मुंह पर तेजाब डाल दिया। बदमाश उससे ई-रिक्शा और सात हजार रुपये नगदी लूट कर भाग गए। पीड़ित चालक ने दोस्त को फोन कर मामले की सूचना दी।
दोस्त पुलिस को सूचना देकर पीड़ित चालक के पास पहुंचने के लिए निकल गए। तभी दिल्ली रोड पर उन्हें असलम का ई-रिक्शा दिखलाई पड़ा, जिसे चला रहे बदमाश को पुलिस की मदद से पकड़कर ई-रिक्शा बरामद कर लिया।
जबकि उसके दो साथी मौका पाकर भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर एसपी अलंकृता सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस पकड़े गए बदमाश को थाने आ गई। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम संजय निवासी कुचेसर चौपला बताया है।
पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ उसके फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।