फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   shooter arrested.

छात्र को गोली मारने वालों को करो गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 01 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
shooter arrested.
छात्र को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी की मांग - फोटो : अमर उजाला

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में बीए के छात्र को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर शुक्रवार को परिजनों ने एएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर पीड़ित परिवार के खिलाफ ही रिपोर्ट लिखवा है।

विज्ञापन


गांव खेड़ा के शुक्रवार को ग्रामीण रालोद के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सतेंद्र का पुत्र मोंटी उर्फ अभिषेक बीए का छात्र है।
विज्ञापन


24 मार्च की शाम घर से दवा लेने के लिए निकला था। रास्ते में गांव के ही तीन युवकों का उससे कुछ विवाद हो गया। युवकों ने मोंटी पर फायरिंग कर दी। एक गोली मोंटी को लगी। जिसकी रिपोर्ट बहादुरगढ़ थाने में घायल के चाचा योगेश की ओर से दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। बल्कि आरोपियों से सांठगांठ कर 29 मार्च को घर में घुसकर लूटपाट और छेड़छाड़ करने का मामला घायल मोंटी सहित सात लोगों पर दर्ज करा दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली से गांव में तनाव है।


यदि पुलिस ने यह फर्जी मामला निरस्त नहीं किया तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करेेंगे। ग्रामीणों ने एएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया।

एएसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन में चमन सिंह, सोनी सिंह, विपिन खेड़ा, करनपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, यशवीर सिंह, सरिता, नीलम, कृष्ण, महारानी, सीमा, राजवती, ओमवीरी, राजवीरी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed