{"_id":"587fb9cb4f1c1b2231efef37","slug":"shoot-cashier-3-87-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर को गोली मार 3.87 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैशियर को गोली मार 3.87 लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में बुधवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऊर्जा निगम के कैशियर को गोली मारकर 3.87 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में उपखंड अधिकारी द्वितीय के कार्यालय में देवलोक कालोनी निवासी शिवकुमार कश्यप कैशियर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब 4:15 बजे शिवकुमार बिल कलेक्शन का 3.87 लाख रुपया लेकर बाइक से अतरपुरा चौपला स्थित विभाग के डिवीजन कार्यालय में जमा करने जा रहे थे। रास्ते में अधीक्षण अभियंता कार्यालय से कुछ दूर आगे पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
एक बदमाश ने तमंचे के बल पर बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने शिवकुमार से हाथापाई की और पांच फायर कर दिए। एक गोली शिवकुमार के कंधे और दूसरी पीठ पर लगी। वह बाइक समेत गिर पड़े। इस बीच बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले।
गोली चलने की आवाज और चीख सुनकर आए पास ही स्थित एक मकान मालिक को बदमाश तमंचा दिखाकर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल कैशियर को देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर डीएम अनिल ढींगरा, एएसपी रामनयन यादव, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह और साइलो प्रथम चौकी प्रभारी पहुंचे।
एसपी अलंकृता सिंह भी देहात का दौरा बीच में छोड़कर कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बदमाशों की धरपकड़ के लिए निर्देश देते हुए पुलिस की चार टीमों का गठन किया है। अवर अभियंता संजय कुमार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।