फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Seeing his son's body had bitterly father.

बेटे का शव देखकर बिलख पड़ा पिता

Tue, 22 Mar 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 22 Mar 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
Seeing his son's body had bitterly father.
श्रीचंडी मंदिर छात्रावास में छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के श्री चंडी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास में नौवीं कक्षा के छात्र देवेंद्र मणीके सुसाइड करने के मामले में रहस्य बरकरार है। पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। दिल्ली में नौकरी करने वाले देवेंद्र मणी के पिता ने बेटे का शव देखा तो वह बिलख पड़ा।   

विज्ञापन


ज्ञात हो कि जिला प्रतापगढ़ के बौधिक पुरवा निवासी मैदमी प्रसाद तिवारी का पुत्र देवेंद्र मणी श्री चंडी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौवीं का छात्र था। वह विद्यालय के छात्रावास में मेरठ के रहने वाले हर्ष के साथ एक कमरे में रहता था। उसे सोमवार शाम होली की छुट्टी पर घर निकलना था।
विज्ञापन


उससे पहले उसने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका पिता दिल्ली में नौकरी करता है। सूचना मिलते ही यहां पहुंचा और बेटे का शव देखकर बिलख पड़ा। पिता मैदमी प्रसाद ने मामले की सही ढंग से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहपाठियों की मानें तो मृतक काफी मिलनसार था। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। हत्या की जाती तो दरवाजा खुला होता, लेकिन घटना के वक्त दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed