{"_id":"585804f14f1c1b2864e391dd","slug":"saraf-pressed-young-men-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए युवकों ने सराफ को लगाया चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर आए युवकों ने सराफ को लगाया चपत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 19 Dec 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
युवकों ने सराफ को लगाया चपत
- फोटो : अमर उजाला
सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो युवक साढ़े तीन तोले सोने के पैंडल (आभूषण) लेकर रफूचक्कर हो गए। कई घंटों तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं लग सका। सिंभावली के गांव बक्सर में हाईवे किनारे सराफ की दुकान करने वाले महेंद्र सोनी के पास सोमवार दोपहर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने परिवार में शादी की बात कहकर सबसे पहले सोने के पैंडल देखे। पसंद न आने की बात कहकर उन्हें खरीदने से इंकार करते हुए चांदी का ताबीज खरीदकर तीन सौ रुपये का भुगतान कर दिया। ताबीज को रखने के लिए वे डिब्बा मांगने लगे।
विज्ञापन
जिस पर महेंद्र सोनी डिब्बा लेने उठा तो युवकों ने काउंटर पर रखी पैंडलों की डिब्बी उठाकर जेब में रख ली और रफूचक्कर हो गए। युवकों के जाने के बाद महेंद्र ने सोने के पैंडल वाली डिब्बी को तिजौरी में रखना चाहा तो डिब्बी गायब देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
इसका पता लगते ही आसपास के व्यापारी हरकत में आ गए। उन्होंने हाईवे सहित आसपास खोजबीन की। घंटों बाद भी ठगी करने वालों का कोई पता नहीं लग पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सराफ की दुकान में जांच की।
सीसी टीवी कैमरे न होने से आरोपियों का पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर सोने के पैंडल ले जाने वाले उठाईगीरों की सुरागरसी कर उन्हें बहुत जल्द दबोचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।