फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Robbing three crooks arrested.

सुनार के साथ लूट करने वाले तीन बदमाश दबोचे

Sat, 06 May 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 06 May 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Robbing three crooks arrested.
बदमाश दबोचे - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने तीन नवंबर को पिलखुवा के चंडी रोड पर सुनार के साथ हुई लूट का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में आभूषण व हजारों रुपये की नगदी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी हेमंत कुटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन नवंबर को पिलखुवा के चंडी रोड पर एक सुनार से बदमाशों ने लाखों के जेवर व नगदी लूट ली थी।
विज्ञापन


इस मामले में पिलखुवा कोतवाली में एफआईआर लिखी गई थी। पिलखुवा पुलिस और जनपद की स्वॉट टीम बदमाशों के पीछे लगी थी। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश मुकीमपुर रोड पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने नसरुद्दीन उर्फ भूरा निवासी कमरुद्दीन नगर धौलाना, चांद निवासी कस्बा जारजा जिला गौतमबुद्ध नगर व पुनीत सिंहल निवासी आर्यनगर पिलखुवा को दबोच लिया।


इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू और लूटे हुए आभूषण बरामद किए हैं। इसमें 77 सोने की लोंग, 33 सोने की नाक की बाली, 30 कान की बाली व 7650 रुपये की नगदी शामिल हैं।

गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक  यूपी14सीए 5859 भी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed