{"_id":"58d0028a4f1c1b2f4a1a211b","slug":"robbery-in-the-office-of-micro-finance-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में दिनदहाड़े डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में दिनदहाड़े डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कुचेसर चौपला स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर सोमवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश कंपनी के सात कर्मचारियों को बंधक बनाकर तिजोरी उखाड़कर ले गए। जिसमें 2.62 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार कुचेसर चौपला पर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सात बजे कंपनी के कार्यालय में प्रबंधक अतुल कुमार निवासी कपसुआ गांव जिला अमरोहा और सात कर्मचारी मौजूद थे। तभी 10 से अधिक नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर कार्यालय में घुस आए। बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने वहां रखी तिजोरी उखाड़ डाली। बदमाश तिजोरी और पांच कर्मचारियो के मोबाइल भी ले गए। साथ ही उन्हें कार्यालय में बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। बदमाशों के जाने पर कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि तिजोरी में शनिवार को कलेक्शन के 2 लाख 62 हजार 995 रुपये रखे हुए थे।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पूर्व में भी कंपनी के कर्मचारियों के साथ दो बार लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद से वह सभी दहशत में है।
एसओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।