{"_id":"57487fbb4f1c1bdb42691a7e","slug":"robbed-at-gun-point-by-finance-company-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से गन प्वाइंट पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से गन प्वाइंट पर लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 27 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से 59 हजार रुपये लूटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेरा स्याना के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हथियार बंद पांच बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से 59 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर युवक को घायल कर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से मौका मुआयना कर पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पटपड़गंज आगरा निवासी योगेंद्र गढ़ के मोहल्ला रिफ्यूजी स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हिम्मतपुर, जखैड़ा, ठेरा समेत कई गांवों में फाइनेंस कंपनी के सदस्यों से वसूली कर लौट रहा था। ठेरा-स्याना मार्ग पर पीछे से आए दो बाइक पर सवार पांच हथियार बंद बदमाशों ने योगेंद्र की बाइक में टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया।
बदमाशों ने योगेंद्र को गन प्वाइंट पर लेकर थैले में रखे 59 हजार रुपये, दो मोबाइल और वसूली रजिस्टर लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर फील्ड ऑफिसर को घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए। कुछ ही देर में रास्ते से गुजर रहे दो युवक वहां रुके, जिनके मोबाइल से पीड़ित फील्ड ऑफिसर ने थाना बहादुरगढ़ को घटना की जानकारी दी।
सूचना पाकर डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय और इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार आनन फानन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका ए वारदात का निरीक्षण कर पीड़ित फील्ड ऑफिसर लुटेरों के विषय में बारीकी से जानकारी ली।
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।