{"_id":"58372c5d4f1c1b8e4d13b230","slug":"retired-frommilitary-looted-son-gnpwaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी व बेटे को गनप्वाइंट पर लेकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फौजी व बेटे को गनप्वाइंट पर लेकर लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना-कमरूद्दीन नगर मार्ग पर चार बदमाशों ने बुधवार रात करीब दो बजे कार सवार रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे से गनप्वाइंट पर लेकर कार और नगदी समेत लाखों रुपये की ज्वैलरी लूट ली।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी अपने दोस्त के भाई की शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। लूटपाट के बाद बदमाश रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे के हाथ-पैर बांधकर ईख के खेत में फेंककर भाग निकले। किसी तरह पिता-पुत्र ने अपने आप को बंधन मुक्त कर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यमुनापुरम टाउनशिप बी-ब्लॉक बुलंदशहर निवासी रिटायर्ड फौजी चौधरी वीरेंद्र सिंह अपने बेटे मनीष चौधरी के साथ बुधवार रात अपने दोस्त समाना निवासी सूबेदार राजेश कुमार प्रजापति के भाई प्रवीन की शादी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
रात दो बजे वह बेटे के साथ यमुनापुरम लौटने के लिए निकले। गांव से कुछ ही दूरी पर समाना-कमरूद्दीन नगर मार्ग के बीच एक कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। कार रुकते ही चार बदमाशों ने उन्हें और बेटे को घेर लिया।
बदमाशों ने दोनों को कार से बाहर निकाला और कनपटी पर पिस्टल तानकर उनसे सोने की चार अंगूठियां, दो चेन, 5200 रुपये और मोबाइल फोन समेत कार लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे के हाथ-पैर बांधकर पास के ईख के खेत में फेंककर भाग निकले।
घंटों बाद चौधरी वीरेंद्र सिंह व मनीष ने खुद को बंधनमुक्त किया और पास ही में अपने दोस्त के घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। सूचना पर एडिशनल एसपी रामनयन सिंह व क्षेत्राधिकारी अतुल यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
चौधरी वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ अतुल यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।