{"_id":"5880d3bd4f1c1b9a25efe3a5","slug":"recoverable-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहे युवक को दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 19 Jan 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
युवक को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली कर रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि कई दिनों से हाईवे पर रात में
विज्ञापन
पुलिसकर्मी द्वारा वाहनों को रोककर वसूली करने की शिकायत मिल रही थीं। इसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर गांव अल्लाबक्शपुर के पास पुलिस की वर्दी पहने एक युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मीनू निवासी कुचेसर चौपला थाना बाबूगढ़ बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन