{"_id":"57fe4de84f1c1b6752290083","slug":"ramlila-fair-vulgar-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मेले में अश्लील गानों पर झूमी ‘खाकी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलीला मेले में अश्लील गानों पर झूमी ‘खाकी’
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मेले में मंगलवार रात वरायटी शो में पुलिसकर्मी अश्लील गानों पर झूमकर नाचे। पुलिसकर्मी के वीडियो और डांस करते फोटो वायरल होने के बाद अब अफसर मामले की लीपापोती में जुट गए हैं। वहीं, मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में मेला लगा हुआ है। मंगलवार को मेले में लाखों लोगों की भीड़ जमा हुई थी। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। मेले में वरायटी शो लगा हुआ था।
विज्ञापन
वेरायटी शो में फिल्मी गीतों पर कुछ कलाकार डांस कर रही थीं, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मंच के परा पहुंचकर ठुमके लगाने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी नशे में थे। पुलिसकर्मियों को डांस करता देख वहां मौजूद कुछ युवक वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
इस पर पुलिसकर्मी भड़क उठे और युवकों को बाहर भगाने लगे। थोड़ी देर में ही पुलिस कर्मी के डांस वाली वीडियो व फोटो सोशल साइट पर चलने लगे। साथ ही पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
वहीं, मामले में एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि जंाच की जा रही है। डांस करने वाले पुलिसकर्मी नहीं है, बल्कि होमगार्ड है। जांच रिपोर्ट तैयार कर होमगार्ड कमांडेंट को भेजी जाएगी।