{"_id":"57bef6674f1c1b2e5fd4ef21","slug":"put-a-dent-in-the-mobile-shop-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोबाइल शॉप में सेंध लगा लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप में सेंध लगा लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 25 Aug 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
सेंध लगा लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित मोबाइल शॉप की दीवार में सेंध लगाकर चोर करीब पांच लाख का माल और कैश ले उड़े। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित को वारदात की जानकारी हुई। चोर दुकान से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी प्रीतम दुआ की रेलवे रोड पर अनुपम टेलीकॉम के नाम से शॉप है। तीन मंजिला शोरूम में वह बुधवार रात ताला लगाकर घर आ गए थे। उनकी दुकान से दो दुकान छोड़कर बिल्डिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
आशंका है कि रात के समय इसी निर्माणाधीन बिल्डिंग से होते हुए चोर प्रीतम दुआ की शॉप पर पहुंचे। चोर तीसरी मंजिल पर बने दरवाजे के पास की दीवार में सेंध लगाकर छत के रास्ते नीचे आ गए और 20 हजार रुपये, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर,
विज्ञापन
एलसीडी, लैपटॉप, 40 महंगे मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज सहित करीब पांच लाख का माल चुरा लिया। बृहस्पतिवार सुबह जब प्रीतम दुकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ लग गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।