{"_id":"82150444170adc323516f2592e8e37d8","slug":"private-bus-passengers-manipulating-woman-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस में महिला यात्रियों से छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट बस में महिला यात्रियों से छेड़छाड़, हंगामा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार से बरेली जा रही एक प्राइवेट बस में चढ़े कुछ शरारती तत्वों ने महिला यात्रियों से छेड़छाड़ कर दी। यात्रियों, चालक और परिचालक ने विरोध किया तो मनचलों ने उनके साथ हाथापाई की।
इसके बाद मनचले बस उतरकर भाग गए। बाईपास पर बस रुकने पर यात्रियों ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने यात्रियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से रविवार शाम एक प्राइवेट बस बरेली के लिए करीब 40 सवारियों को लेकर निकली थी।
बताया गया कि बस में कुछ शरारती तत्व भी चढ़ गए। जब परिचालक ने उनसे किराया मांगा तो उन्होंने ने परिचालक से अभद्रता की और महिला यात्रियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
जब यात्रियों ने युवकों की हरकत का विरोध किया तो मनचलों यात्रियों, चालक और परिचालक के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान बस निजामपुर बाईपास से आगे निकली तभी जाम लग गया।
विज्ञापन
इसी दौरान शरारती तत्व बस से उतरकर भाग गए। बस के रुकने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया और सूचना कंट्रोल रूम को दी।
पुलिस ने किसी प्रकार यात्रियों को शांत किया और बस को रवाना कर दिया। एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।