फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Prisoner run awy by jostling inspector from court premises.

दारोगा को धक्का देकर कोर्ट परिसर से भागा कैदी

Wed, 13 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prisoner run awy by jostling inspector from court premises.
डासना जेल से पेशी पर आया एक कैदी कोर्ट परिसर से दारोगा को धक्का देकर भाग निकला। पुलिस करीब डेढ़ किमी तक पीछा करने के बाद घेराबंदी कर फिर से उसे दबोच लिया। कैदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जिला अमरोहा की औद्योगिक नगरी गजरौैला क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में रहने वाले भानुप्रताप सिंह का बेटे कंचन को बहादुरगढ़ पुलिस ने 2011 को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह कुछ दिनों बाद जमानत पर रिहा हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद कंचन गढ़ की कोर्ट में चल रहे मुकदमे में पेशी की तारीखों पर नहीं आ आया। तब कोर्ट से जारी अजमानतीय वारंट के आधार पर पिछले दिनों पुलिस कंचन को गिरफ्तार कर लाई थी। उसे कोर्ट के आदेश पर डासना जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को डासना जेल से कंचन को गढ़ कोर्ट में पेशी पर लाया गया। परंतु जब हापुड़ पुलिस लाइन में तैनात दारोगा सत्यपाल सिंह और पुलिस वाले उसे अदालत के समक्ष पेश करने को ले जा रहे थे। तो कंचन अपना हाथ छुड़ाकर अदालत परिसर से भाग निकला।

पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस वाले आननफानन में कंचन का पीछा करने लगे और करीब डेढ़ किमी दूरी पर गढ़-चौपला मार्ग पर अंबेडकर गेट के पास फिर से कंचन को दबोच लिया। कोर्ट में पेशी पर आया बदमाश कंचन जब चकमा देकर भाग निकला तो पुलिस वाले भी उसके पीछे बेतहाशा दौड़ लगा रहे थे।

सड़क पर एक युवक और उसके पीछे पुलिस वालों को दौड़ लगाता देखकर नगर में अफरा तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका से लोग भयभीत हो उठे। हालांकि बाद में सारी हकीकत सामने आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।


अदालत में पेशी के दौरान फरार हुए विचाराधीन कैदी कंचन के खिलाफ एचसीपी दारोगा सत्यपाल सिंह की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेल में वारंट तामील करा दिया गया है। - हरपाल सिंह, एसएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed