{"_id":"6b033a515d04ff50b90a0fb5","slug":"two-people-defrauded-via-telegram-tasks-and-upi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-165081-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टेलीग्राम टास्क और यूपीआई से दो लोगों के साथ साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टेलीग्राम टास्क और यूपीआई से दो लोगों के साथ साइबर ठगी
Mon, 23 Nov 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से दो लोगों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चपत लगा दी। एक मामले में युवक के बैंक खाते से बिना अनुमति चार यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिये एक लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि दूसरे मामले में टेलीग्राम पर टास्क और ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर युवक से 1.27 लाख रुपये ठग लिए गए। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
नांगला निवासी विक्रमजीत ने पुलिस को बताया कि उसका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, टोहाना में खाता है। वह मोबाइल नंबर से फोनपे संचालित करता है। 11 अक्तूबर को खाते की राशि जांचने पर तीन संदिग्ध ट्रांजेक्शन के जरिये 30 हजार, 29,500 और 40,500 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर मिले। उसने किसी को बैंक संबंधी जानकारी या अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने 18 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरी तरफ गांव अकांवाली निवासी संदीप कुमार को टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का विज्ञापन मिला। व्हाट्सएप पर संपर्क करने के बाद उसे तीन हजार रुपये निवेश करने पर 15 हजार रुपये मिलने का भरोसा दिया गया। इसके बाद कमीशन, विदड्रॉ, क्रेडिट, फाइल क्लोजिंग और जीएसटी के नाम पर लगातार रकम मांगी गई। संदीप ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1,27,228 रुपये भेज दिए। पुलिस ने इस संबंध में 20 नवंबर को धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।