{"_id":"59413cdd4f1c1b250b8b48de","slug":"police-pressure-compromised-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बना रही समझौते का दबाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस बना रही समझौते का दबाव
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ रोड स्थित एक क्लब के स्वीमिंग पूल में बच्चा डूबने के मामले में पुलिस कार्रवाई के बजाय पीड़ित पर समझौते का दबाव बना रही है। यह स्थिति तब है जब एसपी मामले में कार्रवाई के लिए देहात पुलिस को निर्देशित कर चुके हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 मई को गढ़ रोड स्थित एक क्लब के स्वीमिंग पूल में भगवती गंज निवासी मयंक कंसल का छह वर्षीय पुत्र डूब गया था। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह उसकी जान बच सकी थी।
विज्ञापन
इस मामले में मयंक कंसल ने दो जून को देहात थाने में संबंधित पूल संचालक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन अब तक पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस लगातार पीड़ित पर समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़ित ने एसपी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पीड़ित के पास देहात थाने से फोन आया और उसे थाने बुलाया गया। पीड़ित का कहना था कि थाने में पहले ही आरोपी पक्ष बैठा था।
इसके बाद भी कार्रवाई के बजाय पुलिस उस पर समझौते का ही दबाव बना रही है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में न्याय न मिलने पर वह मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत करेंगे।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जबरदस्ती समझौते का दबाव नहीं बना सकती है। अगर ऐसा है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।