{"_id":"93275a8dede0e82c59b4c7f10deb5cb7","slug":"police-in-plain-uniform-will-be-stationed-out-of-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज से बाहर सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज से बाहर सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों के बाहर छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं। कोतवाली पुलिस ने कॉलेजों के बाहर छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पकड़ने के लिए प्लॉन तैयार कर लिया है।
इसके तहत कॉलेजों के बाहर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे। शहर में दो डिग्री कॉलेजों सहित करीब एक दर्जन इंटर कॉलेज हैं। इन स्कूलों-कॉलेजों के बाहर अक्सर छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं।
अब पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, विद्यालयों की छुट्टी के बाद सादी वर्दी में पुलिसकर्मी कॉलेजों के बाहर गश्त करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही कालेज के बाहर तैनात रहेंगे। जो छेड़छाड़ करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई बार युवक छात्राओं को देखकर बाइकों से हुड़दंग मचाते हैं, इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि जो मनचले कॉलेजों के बाहर छेड़छाड़ करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि वे खुद सजग हों और मनचलों को पकड़वाने में पुलिस का सहयोग करें।