फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police evacuated in case of robbery.

कैशियर से लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Thu, 19 Jan 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 19 Jan 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
Police evacuated in case of robbery.
लूट - फोटो : amar ujala

विद्युत निगम के कैशियर से बुधवार को हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी खुलासा पुलिस की पहुंच से दूर हैं। उधर, एसपी का कहना है कि लूट के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। बदमाशों की तलाश में पुलिस आसपास के जिलों में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस को अभी तक लूट के मामले में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि बुधवार की शाम मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में

बाइक सवार तीन बदमाशों ने विद्युत निगम के कैशियर शिवकुमार को गोली मारकर 3.87 लाख रुपये लूट लिए थे। घायल शिवकुमार का अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह का कहना कि संजय विहार में विद्युत निगम के कैशियर को गोली मारकर कैश लूटकर ले जाना गंभीर वारदात है। इस मामले को लेकर सीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। घटना का जल्द खुलासा करने को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed