{"_id":"c70a30232ea6a94c6f90a4a449adfe9d","slug":"police-caught-two-prize-punk-babugarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूगढ़ पुलिस ने पकड़े दो इनामी बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबूगढ़ पुलिस ने पकड़े दो इनामी बदमाश
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान पांच-पांच हजार के दो इनामी बदमाशों को दबोचा है। दोनों बदमाश पिछले छह महीनों से हत्या और रेप के मामलों में वांछित चल रहे थे।
इसके अलावा पुलिस ने एक जिला बदर को भी गिरफ्तार किया है। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि करीब छह माह पहले हत्या और रेप के एक मामले में दो बदमाश वांछित चल रहे थे।
आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापे मार रही थी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने दोनों बदमाशों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
रविवार रात पुलिस टीम बछलौता मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दोनों बदमाश यहां से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने तुरंग घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
एसओ ने बताया कि बदमाशों के नाम गांव भीकनपुर निवासी अंसार पुत्र शौकत और संजय पुत्र हरि सिंह हैं। इसके अलावा पुलिस ने गांव नूरपुर निवासी जिला बदर सुधीर को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है।