{"_id":"58a1dc3f4f1c1b5f7ed849a7","slug":"police-arrested-the-accused-commits-bestiality","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु से कुकर्म का आरोपी को पुलिस ने दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु से कुकर्म का आरोपी को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
जानवर
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु के बच्चे से कुकर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में भैंस के तीन माह के बच्चे से एक युवक कई दिन से कुकर्म कर रहा था।
विज्ञापन
संदेह होने पर भैंस की मालकिन रविवार रात घेर में छिपकर बैठ गई और निगरानी करने लगी। रात करीब दस बजे आरोपी युवक दीवार फांदकर घेर में घुसा और भैंस के बच्चे से कुकर्म करने लगा। भैंस की मालकिन ने उसे दबोच लिया और शोर मचा लिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक हाथापाई कर उससे छूटकर भाग गया। इस दौरान आरोपी की कलाई घड़ी टूटकर महिला के हाथ में रह गई। इससे आरोपी की पहचान हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी को पड़ोस में स्थित उसके घर से दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को थाने ले गई। भैंस की मालकिन का आरोप है कि युवक कई दिनों से भैंस के लवाड़े से कुकर्म कर रहा था।
एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि आरोपी हिरासत में है। अभी तहरीर न आने से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी युवक कुकर्म की बात को नकारकर रुपयों के लेनदेन की रंजिश में झूठा आरोप लगाने की बात कह रहा है।